29 अक्टूबर 2013 - 20:30
कैलीफ़ोर्नियां में ग़ैर मुस्लिमों के लिये मस्जिदों के दरवाज़े खोले गए।

कैलीफ़ोर्नियां की मस्जिदों के प्रशासकों नें इस्लाम से, ग़ैर मुस्लिमों के ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ने के उद्देश्य से मस्जिदों के दरवाज़े ग़ैर मुस्लिमों के लिये खोल दिये हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार कैलीफ़ोर्नियां की मस्जिदों के प्रशासकों नें इस्लाम से, ग़ैर मुस्लिमों के ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ने के उद्देश्य से मस्जिदों के दरवाज़े ग़ैर मुस्लिमों के लिये खोल दिये हैं।इन्टरनेशनल क़ुरआन न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कैलीफ़ोर्निया की मस्जिदों के प्रशासकों नें बताया है कि यह क़दम इस्लाम और मुसलमानों के बारे में लोगों की ग़लत धारणाओं को दूर करने के लिये उठाया गया है ताकि ग़ैर मुस्लिम इस्लाम के संदेश और उसके उद्देश्य को ज़्यादा से ज़्यादा समझ सकें और उन्हें इस्लाम का सही ज्ञान हो सके। याद रहे कि कैलीफ़ोर्निया की मस्जिदों के प्रशासक पिछले बारह सालों से यह काम कर रहे हैं। रविवार को इस हवाले से कैलीफ़ोर्निया की मस्जिदों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और आने वाले लोगों की इस्लामी खानों से आवभगत की गई। उल्लेखनीय है कि अमरीकी प्रदेश कैलीफ़ोर्निया में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी है। 2010 के आँकडों के अनुसार अमरीका में लगभग 2000 मस्जिदें हैं।